#disptach का शूट रुका, डायरेक्टर के बाद अब एक्टर मनोज बाजपाई का हुआ कोरोना मनोज वाजपेयी कोविड -19 पॉज़िटिव आने के बाद होम आईसोलेशन में चले गए हैं। उनकी आगामी फिल्म डिस्पैच के निर्देशक को भी कोरोना हो चुका है। बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। जिसके चलते उनकी रोनी स्क्रूवाला के साथ चल रही फिल्म की शूटिंग, डेस्पैच को रोकना पड़ा है। वहीं कुछ महीनों के बाद शूट फिर से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्देशक कानू बह्ल को भी हाल ही में कोरोना हो चुका है। मनोज के प्रचारक ने एक बयान में कहा, "मनोज वाजपेयी ने अपने निर्देशक द्वारा संक्रमित होने के बाद कोरोना का टेस्ट करवाया, जिसके बाद अब वो भी संक्रमित पाए गए हैं। शूट को रोक दिया गया है, यह कुछ महीनों में फिर से शुरू होगा।" इसमें कहा गया है, "मनोज डेस्पाच फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जो रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। अभिनेता का फिलहाल ईलाज चल रहा है। वह घर पर ही क्वॉरैटिन है और सभी सावधानियों का पालन कर रहें है। हम उनके ठीक होने की कामना करते हैं।" बता दें, डिस्पैच एक खोजी थ्रिलर फिल्म है जो क्राईम पत्रकारिता की दुनिया में सामने आती है। अभिनेता ने पहले फिल्म के बारे में बात की थी और एक बयान में कहा था, “एक अभिनेता के रूप में मैं उन कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो मैं बताना चाहता हूं और जिसे कहा जाना चाहिए। डिस्पैच एक ऐसी फिल्म है। डिजिटल युग के साथ, हमारी कहानियां अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच सकती हैं और मुझे विश्वास है कि मुझे विश्वास है कि इस फिल्म में कई कलाकार होंगे क्योंकि यह हमारे समय के लिए प्रासंगिक है। मैं कानू बहल के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं, जो बदलते समय के साथ अच्छी तरह से वाकिफ है और उसका कहानी कहने के शिल्प पर पूरा नियंत्रण है। ”
🏏 खेल
बिहार के लाला Manoj Bajpayee हुए कोरोना पॉज़िटिव !
मनोज वाजपेयी कोविड -19 पॉसिटिव आने के बाद होम आईसोलेशन में चले गए हैं। उनकी आगामी फिल्म डिस्पैच के निर्देशक को भी कोरोना हो चुका है।